2020 Coronavirus pandemic India coronavirus india update ,news ( G.K )

2020 Coronavirus pandemic India & Coronavirus india update news with G.K


https://www.google.com/url?sa=i&url=https%3A%2F%2Fwww.shutterstock.com%2Fsearch%2Fcoronavirus&psig=AOvVaw3ZTEF3IxusKNjCMR6xdPJd&ust=1586525350251000&source=images&cd=vfe&ved=0CAIQjRxqFwoTCKjyjta52-gCFQAAAAAdAAAAABAD
कोरोनावायरस (Coronavirus) कई प्रकार के विषाणुओं (वायरस) का एक समूह है जो स्तनधारियों और पक्षियों में रोग उत्पन्न करता है। यह आरएनए वायरस होते हैं। इनके कारण मानवों में श्वास तंत्र संक्रमण पैदा हो सकता है जिसकी गहनता हल्की (जैसे सर्दी-जुकाम) से लेकर अति गम्भीर (जैसे, मृत्यु) तक हो सकती है। नकी रोकथाम के लिए कोई टीका (वैक्सीन)या विषाणुरोधी (antiviral) अभी उपलब्ध नहीं है और उपचार के लिए प्राणी की अपने प्रतिरक्षा प्रणाली पर निर्भर करता है।
     चीन के वूहान शहर से उत्पन्न होने वाला 2019 नोवेल कोरोनावायरस इसी समूह के वायरसों का एक उदहारण है, जिसका संक्रमण सन् 2019-20 काल में तेज़ी से भरकर 2019–20 वुहान कोरोना वायरस प्रकोप के रूप में फैलता जा रहा है|     WHO ने इसका नाम COVID-19 रखा।

कोरोना वायरस अब तक 160 से अधिक देशों में फैल चुका है।
भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 5734 अब  हो गई है। अब तक इसके कारण 166 मौतें हो चुकी हैं।

इसी समय, पूरी दुनिया में संक्रमण के 1430000 मामले सामने आए हैं और इसके कारण 82000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।


कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं :- 
यह माना जाता है कि कोरोना वायरस के लक्षण दिखने में औसतन पांच दिन लग सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों में यह कम हो सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, वायरस शरीर में पहुंचने और लक्षणों को दिखाने के बीच 14 दिनों तक हो सकता है।

कोरोना वायरस का बढ़ता खतरा, कैसे करें बचाव

विश्व स्वास्थ्य संगठन, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंग्लैंड और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) से प्राप्त जानकारी के आधार पर, आपको आगे कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।



  विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ और सभी बड़े वैज्ञानिक एक ही बात कह रहे हैं कि कोरोना वायरस को साफ करने के लिए, अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और बुनियादी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। दिन भर में जितनी बार संभव हो साबुन-पानी से हाथ धोएं। अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें जिसमें लगभग 70 प्रतिशत अल्कोहल हो।चेहरे की सबसे ज्यादा सुरक्षित करें। गंदे हाथों से अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छुएं।


हाथ धोने के सही तरीके:-


कोरोनावायरस का आकार


जब आप इस कोरोना वायरस के बारे में जानेंगे तो आपके होश ुर्र जायेंगे, 
 जब माइक्रोस्कोप के जरिए इस जानलेवा कोरोना वायरस की तस्वीर सामने आयी, तो इसने लोगो को चौका दिया,माइक्रोस्कोप  में इस वायरस को देखने के लिए एक मिलीमीटर के एक लाखवें हिस्से के छोटे टुकड़ों को विभाजित करना होगा,ताकि इसे मापा जा सके| 

इस वायरस का आकार एक माइक्रोमीटर में है जो एक मिलीमीटर का हजारवा हिस्सा है, यह वायरस 20 नैनोमीटर के बिच व्यास में होता है|एक नैनोमीटर एक माइक्रोमीटर का एक हजारवा हिस्सा है| इस कोरोना वायरस में पूरे महाद्वीप को अपने चपेट में ले लिया है इसलिए WHO ने इसे सार्वजानिक महामारी घोषित कर दिया है|






कोरोना वायरस से संबंधित कुछ सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर

  1.  COVID - 19 से निपटने के लिए 'OPERATION NAMASTE ’की शुरुआत किसके  द्वारा की  गई है?   - MM  नरवने |
  2. किस शिक्षण संस्थान ने 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान छात्रों के लिए 'प्रोजेक्ट  इसाक'  Project ISAAC) लांच किया है?   - IIT  गांधीनगर |           
  3. CORONAVIRUS  से लड़ने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के  द्वारा  कितनी दवाओं की मंजूरी प्रदान   की  गई हैं?  - 2 दवाओं   (a ) हाइड्रोक्सीक्लोरो क्वीवनोन (b) एजिथ्रोमाइसिन।
  4. केंद्र सरकार ने हाल ही में किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘ My Gov Corona हेल्पडेस्क’ की शुरुआत की  है?  - व्हाट्सअप  
  5. किस बैंक ने "COVID  -19 आपातकालीन क्रेडिट लाइन (CECL)" "लॉन्च की है? - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया |                             
  6. “ कोरोना वायरस इनफार्मेशन हब” किसके द्वारा लांच किया गया है? -  व्हाट्सअप |                                                         
  7. किस राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ‘ ब्रेक द चैन’ अभियान आरम्भ किया है? -  केरल |
  8. COVID -19 को ट्रैक करने के लिए किस संगठन ने वेबसाइट लांच की है? – माइक्रोसॉफ्ट |
  9. 'Probe-Free Detection Assay नामक तकनीक  किसके  द्वारा विकसित की  गई है  ? - IIT दिल्ली |
  10.  COVID -19 के खिलाफ  फ़ीफ़ा जागरुकता अभियान में भारत की तरफ से कौन खिलाड़ी शामिल होंगे? -  सुनील छेत्री |
  11. हाल ही में किस सरकारी विभाग ने इजाजत दी है कि न मिटने वाली स्याही का उपयोग कोरांटीन लोगों की पहचान करने के लिए किया जा सकता  है? - निर्वाचन आयोग |                                                                                            
  12. वित्त मंत्री सीताराम ने लॉकडाउन के दौरान कितनी राशि  मेगा आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की  है?- 1.7 लाख करोड़ रुपए |
  13. विभिन देशों की प्रमुख आर्थिक प्रतिकिर्याओ पर निगरानी रखने के लिए किस संगठन ने पालिसीस ट्रैकर लांच किया है ?  -  IMF
  14. COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए भारत में कौन सा अधिनियम लगाया गया है?  -  महामारी रोग अधिनियम, 1897 |
  15.  हाल ही में किस राज्य ने स्व-घोषणा मोबाइल ऐप लॉन्च किया है?  - नागालैंड |
  16. COVID-19 के लिए सेल्फ-असेसमेंट टूल लॉन्च करने वाला पहला राज्य कौन सा बना?-  गोवा |
  17. COVID -19 ससंक्रमित रोगियों को सेवाएं प्रदान करने के लिए किस अस्पताल में ह्यूमनॉइड रोबोट को परिक्षण किया जा रहा है? - सवाई  मान सिंह (SMS) सरकारी अस्पताल , जयपुर |
  18. हाल ही में ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता “ मो प्रतिवा” किस राज्य सरकार ने लांच की है? – ओडिसा |
  19. सरकार ने COVID-19 को ट्रैक करने के लिए कौन सा मोबाइल एप्प लांच किया है?   –आरोग्य सेतु | 
  20. COVID-19 से संबधित जानकारी के लिए ‘ वाटसन अस्सिटेंट फॉर सिटीजन्स’ प्लेटफार्म किसने लांच किया है? - IBM |
  21. किस संस्थान  ने COVID-19 से बचने के लिए "व्यक्तित्व सुरक्षित उपकरण" जैविक सुट विकसित किया है? - DRDO |
  22. किस राज्य सरकार ने COVID-19 रोगियों के लिए नेवी द्वारा विकसित मल्टी-फीड ऑक्सीज़न मैनिफोल्ड (MOM ) खरीदने का निर्णय लिया है? – आंध्र प्रदेश |
  23.  किस शिक्षण संस्थान के द्वारा कम लागत वाले पोर्टेबल वेंटिलर विकसित किया गया है? - IIT रूरकी (प्राणवायु नामक वेंटिलर) |
  24. किस मंत्रालय के द्वारा विदेशी पर्यटको के लिए ' Stranded in India’ पोर्टल लांच किया है?  - पर्यटन मंत्रालय |
  25. हाल ही में कर्नाटक सरकार ने कोरोना मरीज़ को ट्रैक करने के लिए कौन सा मोबाइल एप्प लांच किया है?- कोरोना वाच |
  26. किस राज्य सरकार ने राज्य में सक्रमित लोगो का पता लगाने के लिए “ एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन” की शुरुआत की  गई है?       - हिमाचल प्रदेश |
  27. किस संस्थान ने बड़ी जगहो को सेनिटीज़ करने के लिए ड्रोन तैयार किया गया है?- IIT गुवाहाटी |
  28. हाल में किस राज्य में ‘ मोदी किचेन, पहल की हुयी शुरुयात की गई है? -  तमिलनाडु |
  29.  हाल  ही में किस राज्य ने इ- पास जारी के लिए प्रज्ञाम एप्प लांच किया है?  – झारखण्ड |
  30. किस राज्य की पुलिस ने” राजकोप सिटीजन्स अप्प” मोबाइल एप्प लांच किया है? -  राजस्थान |
  31. किस राज्य में मोबाइल हैंड वाश सुविधा स्टेशन स्थापित किये है? -  आंध्र प्रदेश |
  32. COVID-19 पर नवीनतम जानकारी मुहैया करने के लिए किसने एप्प लांच किया है?  – एप्पल |
  33. किस  शिक्षण संस्थान के द्वारा ‘ कोरांटीन’ मोबाइल एप्प डेवेलोप किया गया है? -  IIT बॉम्बे |
  34. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए “ टीम 11” का गठन किया है? -  उत्तर प्रदेश |
  35.  कोरोना वायरस सक्रमण को ट्रैक करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किये गये एप्प का नाम क्या है?  - कोरोना कवच |
  36. रिलायंस ने किस शहर में COVID-19 समर्पित हॉस्पिटल खोला है  ?- मुंबई |
  37. केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत कोरोना वायरस का मुफ्त परीक्षण और उपचार प्रदान करने का निर्णय लिया है      - आयुष्मान भारत योजना |
  38. हाल में किस देश ने हैक द  क्राइसिस नामक हैकथॉन लांच की है? - भारत |
  39. किस देश का बाघ कोरोना से संक्रमित हो गया है - अमेरिका।
  40. किस राज्य में लोगो को सेनिटीज़ करने के लिए ' V सेफ टनल' लगाई गई है?                                                                       - तेलंगाना |


                                                                                                                       धन्यवाद 


RELATIONSHIP KYA HAI
YOUR LIFE YOUR RULES POEM

Comments

Popular posts from this blog

importance of parents in our life , our parents essay,essay on parents role in our life

takleef kya hoti hai aur kyun hoti hai & takleef quotes

YOUR LIFE YOUR RULES POEM